संपर्क भाषा मातृभाषा से अलग भाषा होती है जो हमें अपने भाषा समुदाय से भिन्न भाषा समुदाय से संपर्क स्थापित करने में मदद करती है। जिस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी को संपर्क भाषा का दर्जा प्राप्त है उसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर भारत में हिंदी को संपर्क भाषा का दर्जा दिया गया है।
राष्ट्रभाषा हिन्दी व उनकी सभी बोलियों का मूल स्रोत संस्कृत भाषा है।वैदिक साहित्य की भाषा के विश्लेषण से ये संकेत तो स्पष्ट मिलते हैं कि उस काल में बोलचाल में तीन प्रकार की बोलियां थीं-पश्चिमोत्तरी, मध्यवर्ती तथा पूर्वी
पिछले दो दशक में प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है वह बेशक असाधारण और आश्चर्यजनक रूप से निरंतर आगे बढ़ रही है। आज इंटरनेट का व्यापक उपयोग भाषा शिक्षण के लिए हो रहा है। अनेक अन्य भाषाओं के लिए नए-नए वेबसाइट डिजाइन किए जा रहे है।
एक भाषा - भाषी व्यक्तियों की भाषा, ध्वनि, शब्द, रूप तथा वाक्य -रचना आदि की दृष्टि से पूर्णतः समान नहीं होती । इसी प्रकार एक ही भाषा में लिखने वाले लेखकों एवं कवियों की भाषा में उनकी कुछ शैलीगत विशेषताए होती हैं
आज हिंदी का प्रभाव ग्लोबल रूप में बढ़ रहा है तो उसका सबसे बड़ा कारण हमारा उत्तर आधुनिक होता समाज,औद्योगिक क्रांति और संचार माध्यमों का बढ़ता प्रयोग.इनके अलावा हिंदी आज मीडिया,मनोरंजन,राजनीति और विज्ञापन की भाषा के रूप में तब्दील होती जा रही है.
हिंदी मानक वस्तुत: भाषा का व्याकरण सम्मत, शुद्ध, परिनिष्ठित, परिमार्जित रूप होता है। इस स्थान पर पहुंचने केलिए भाषा को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। पहले स्तर पर भाषा का मूल रूप बोली होता है। इसका क्षेत्र सीमित होता है।