पहले आओ-पहले प्रतिभाग करो (गूगल स्प्रेड शीट के अनुसार प्रथम 100 प्रतिभागी ही चुने जायेंगे)
निबन्ध विधा को पुनर्स्थापित करने का प्रयास सूक्ष्म प्रयास
यह प्रतियोगिता विशेष रूप से मात्र विभिन्न देश के विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में शोधरत शोधकर्ताओं (कोई भी विषय) हेतु ही आयोजित करायी जा रही है. इसलिए इससे इतर पंजीकरण न करें.
‘अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी प्रतियोगिता-२०२०’ की सफलता के क्रम में ही अब राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) टिहरी गढ़वाल के हिन्दी विभाग द्वारा प्रथम ऑनलाइन ‘राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता २०२०’ आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता में भारतभारत-भारती मैथिलीशरण गुप्तBharat Bharti Maithilisharan Gupt भारत-भारती मैथिलीशरण गुप्त 1. अतीत खण्ड मंगलाचरण मानस भवन में आर्य्जन जिसकी उतारें आरती- भगवान् ! भारतवर्ष में गूँजे हमारी भारती।...📖 पूरी रचना पढ़ें के समस्त विश्विद्यालयों-महाविद्यालयों व संस्थानों के शोधार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं. इस प्रतियोगिता हेतु पहले 100 प्रतिभागियों को की प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जायेगा. सभी 100 प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा.
साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के अतिरिक्त 10 विशिष्ट निबन्धों को ‘विशिष्ट प्रतिभागी’ का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा. इतना ही नहीं समस्त 100 निबन्धों में 50 स्तरीय निबन्धों का प्रकाशन (ISBN सहित) भी किया जाएगा. पंजीकरण व प्रकाशन हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. इसलिए निबन्ध की शैली और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा. निबन्ध यूनिकोड में टाइप होगा और टाइप्ड निबन्ध को gdcpokhri_essaycomp2020@rediffmail.com पर मेल से भेजना अनिवार्य होगा. आपको मौलिक निबन्ध रचना का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट फोटो सहित अपना सम्पूर्ण परिचय (डाक पता पिनकोड सहित) मेल के साथ ही भेजना होगा.
निबन्ध प्रेषित करने की तिथि – (25.05.2020 से 06.06.2020)
नियम व् शर्तें
१- निबन्ध अधिकतम १५०० से १८०० शब्दों का होना चाहिए.
२- निबन्ध, निबन्ध की विशेष शैली पर आधारित होना चाहिए. (निबन्ध की शैली का विशेष ध्यान रखें, शोध पत्र शैली में प्राप्त निबन्धों को स्वीकार नहीं किया जाएगा.)
३- निबन्ध यूनिकोड में स्पष्ट और व्याकरणिक अशुद्धियाँ रहित हो.
४- निबन्ध doc व pdf फॉर्मेट में gdcpokhri_essaycomp2020@rediffmail.com पर भेजने के बाद व्हात्सप पर सूचित करें.
५- निबन्ध की मौलिकता का प्रमाण पत्र बगैर निबन्ध को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
६- अन्य जानकारी समय समय पर व्हात्सप के माध्यम से दी जाएगी. प्रथम 100 प्रतिभागियों को ही व्हात्सप ग्रुप में शामिल किया जायेगा, इसलिए व्हात्सप नम्बर सही भरें.
७- निर्णायक मंडल की घोषणा सभी निबन्ध आने के बाद व्हात्सप ग्रुप के माध्यम से की जाएगी.
८- अंतिम परिणाम की घोषणा में समय लग सकता है और उसकी सूचना भी आपको व्हात्सप से मिलेगी.
???
संयोजक
डॉ० राम भरोसे
असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी विभाग प्रभारी)
राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) टिहरी गढ़वाल
९०४५६०२०६१ (व्हात्सप)


