
वो लड़के होते हैं ना, जो पहली बार शहर आते हैं। आँखों में भारत के चुनिंदा क्लेम टू फेम एसएससी, बैंकिंग और यूपीएससी का सपना और बस्ते में गाँव से भेजा गया देसी घी और अचार लिए। इंटर कॉलेज के कुएँ से निकलकर, यूनिवर्सिटी के तालाब में डर-डरकर कदम रखते हुए। जवानी के बेहतरीन दिनों में कमरे में बंद रीजनिंग और मैथ्स लगाते हुए। बस वैसे ही एक लड़के की कहानी है ये। आया तो…