बिम्ब - बिम्ब अंग्रेजी के ‘इमेज’ शब्द का हिंदी रूपान्तरण है। सन् 1908 में हूल्मे और फिंलट ने बिम्बवाद पर एक घोषणापत्र प्रकाशित किया। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने फिंलट को ही इसका प्रवर्तक माना है। 1912 से 17 तक लंदन और अमेरिका में बिम्बवाद का एक आंदोलन ही चल पड़ा। इसके अगुआ थे – एजरा पाउंड। इस आंदोलन में ड्रलिटल, डी.एच. लारेंस, लोवेल, कैरोल विलियम्स, रिचार्ड एलिंगटन आदि भी शामिल थे। हिंदी आलोचना के क्षेत्र में देखा जाए तो आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्भवत: ऐसे सर्वप्रथम आलोचक हैं जो कविता में बिम्ब प्रयोग की चर्चा करते हैं।
होम शब्दखोज